Home Others शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स में 1020 अंक की छलांग

शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स में 1020 अंक की छलांग

0
शेयर बाजार हरे निशान पर खुला सेंसेक्स तेजी में

नई दिल्‍ली, वायरल सच (ब्यूरो) : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 1,020.88 अंक यानी 1.27 फीसदी की उछाल के साथ 81,618.53 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 356.00 अंक यानी 1.45 फीसदी की तेजी के साथ 24,987.30 अंक पर ट्रेंड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 शेयरों में गिरावट है। मारुति सुजुकी के शेयर में 7.5 फीसदी और बजाजा फाइनेंस के शेयर में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम के शेयर में पांच फीसदी की उछाल है। इसी तरह निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। एनएसई के सभी इंडेक्स में बढ़त है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को 15 अगस्त की छुट्टी थी। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 58 अंक की बढ़त के साथ 80,598 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 12 अंक की तेजी के साथ 24,631 पर बंद हुआ था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version