Home Gurugram Elvish Yadav: घर पर चलीं 24 गोलियां, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली...

Elvish Yadav: घर पर चलीं 24 गोलियां, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

0
Elvish Yadav House Firing CCTV

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता Elvish Yadav घर पर चलीं 24 गोलियां, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी एक बार फिर विवादों में हैं। रविवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित उनके घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग की। इस खौफनाक हमले में उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। हमलावरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जहां दो युवक पिस्टल लेकर एल्विश के घर की ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

हमले के बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में गिरोह ने एल्विश और अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को धमकी दी है, खासकर उन लोगों को जो “सट्टे का प्रमोशन” करते हैं।

Elvish Yadav: विवादों से पुराना रिश्ता

यह पहली बार नहीं है जब Elvish Yadav विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं और कानूनी मामलों में नाम आया है:

2023 में रंगदारी की धमकी: लंदन यात्रा के दौरान उन्हें 1 करोड़ रुपये की रंगदारी का व्हाट्सएप मैसेज मिला था, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

नोएडा रेव पार्टी मामला: नवंबर 2023 में एक रेव पार्टी में सांप और ज़हर रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने 9 सांप और 20 मिलीलीटर ज़हर बरामद किया था। एल्विश को आठ दिन जेल में रहना पड़ा था।

मैक्सटर्न विवाद: मार्च 2024 में यूट्यूबर मैक्सटर्न (सागर ठाकुर) के साथ विवाद हुआ था। आरोप था कि एल्विश ने उन्हें थप्पड़ मारा, क्योंकि उन्होंने एल्विश के परिवार को धमकी दी थी।

क्या कहते हैं एल्विश के पिता?

एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि घटना के समय परिवार घर के अंदर था। फायरिंग की आवाज सुनकर वे बाहर निकले और तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पहले कभी ऐसी कोई धमकी नहीं मिली थी, और यह घटना चौंकाने वाली है।

पुलिस जांच जारी, CCTV और सोशल मीडिया पोस्ट खंगाले जा रहे

पुलिस ने मौके से 20 से ज्यादा खाली कारतूस बरामद किए हैं। ASI संदीप कुमार ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट की भी गहन जांच कर रही है।

सोशल मीडिया क्रिएटर्स को चेतावनी!

हिमांशु भाऊ गैंग द्वारा की गई पोस्ट में लिखा है:
"जो भी सट्टे का प्रमोशन करता मिला, उसके पास काल या गोली कभी भी आ सकती है।"
इस खुलेआम धमकी ने सोशल मीडिया पर काम कर रहे क्रिएटर्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version