Home World जेलेंस्की ट्रंप मुलाकात: व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं के साथ चर्चा

जेलेंस्की ट्रंप मुलाकात: व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं के साथ चर्चा

0
जेलेंस्की ट्रंप मुलाकात 2025

वाशिंगटन, वायरल सच (ब्यूरो) : यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की आज व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप से मुलाकात करेंगे। उनके साथ यूरोपीय संघ के नेता भी होंगे। यह भेंट ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के कुछ दिन बाद हो रही है। पुतिन ने शांति योजना में एक प्रस्ताव किया है। इसके तहत यूक्रेन को अपने भू-भाग का एक बड़ा हिस्सा छोड़ना होगा।

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर एकजुटता दिखाने के लिए जेलेंस्की के साथ रहेंगे। पुतिन और ट्रंप की शुक्रवार को अलास्का में बैठक हुई थी। युद्ध समाप्त करने के लिए रूस का प्रस्ताव यूक्रेन को संभवतः मंजूर नहीं है। रूस ने कहा कि यूक्रेन को डोनबास छोड़ना होगा।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर वी. पुतिन अलास्का में कुछ रियायतों की ओर बढ़े हैं। वहीं विदेश सचिव मार्को रुबियो ने चेतावनी दी कि रूस और यूक्रेन दोनों को रियायतें देनी होंगी। बिना इसके निकट भविष्य में शांति संभव नहीं हो सकती है। यूरोपीय नेताओं ने रविवार को कहा कि वे यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सोमवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे, ताकि रूस के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने का प्रयास किया जा सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version