Gurugram में 22 हजार पुराने Truck-Bus हटाने की तैयारी

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): Gurugram में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पुराने कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 22 हजार पुराने ट्रक और बसों की पहचान की गई है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हटाया जाएगा।

2,500 BS-I से BS-III वाहन

चिन्हित वाहनों में करीब 2,500 ट्रक और बस BS-I, BS-II और BS-III श्रेणी के हैं। इन वाहनों को निर्धारित स्क्रैपिंग सेंटर पर स्क्रैप करना अनिवार्य किया गया है।

19,500 BS-IV वाहन भी सूची में

इसके अलावा Gurugram में करीब 19,500 BS-IV ट्रक और बस भी चिन्हित किए गए हैं। इनके मालिकों को वाहन स्क्रैप करने, अनुमति वाले क्षेत्रों में बेचने या NCR के बाहर संचालन के लिए विभाग से NOC लेने जैसे विकल्प दिए गए हैं।Gurugram

नवंबर से पहले स्क्रैपिंग का लक्ष्य

परिवहन विभाग के मुताबिक चिन्हित वाहनों की फेज-वाइज स्क्रैपिंग शुरू हो चुकी है और इन वाहनों को नवंबर से पहले हटाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने वाहन मालिकों को नोटिस जारी करना भी शुरू कर दिया है।

नए वाहनों पर टैक्स और फीस में राहत

पुराने वाहनों को बदलने के लिए हरियाणा सरकार ने नए BS-VI या उससे बेहतर मानक वाले इलेक्ट्रिक और CNG ट्रक-बसे खरीदने पर 100 प्रतिशत मोटर व्हीकल टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट का प्रावधान किया है। पात्र पुराने वाहनों को बदलने के लिए सरकारी योजना के तहत प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।Gurugram

NCR में प्रदूषण नियंत्रण पर फोकस

यह कार्रवाई NCR में पुराने कमर्शियल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की व्यापक योजना का हिस्सा है। Gurugram में चिन्हित वाहनों की संख्या हरियाणा के NCR जिलों में सबसे अधिक बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles