Gurugram HSVP: डिफॉल्टर प्लॉटधारकों को ₹494 करोड़ की छूट

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): Gurugram में प्लॉट एन्हांसमेंट विवादों के समाधान के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की विवादों से समाधान योजना के तहत डिफॉल्टर प्लॉटधारकों को बड़ी वित्तीय राहत दी जा रही है। योजना के तहत 53 सेक्टरों में पात्र प्लॉटधारकों को 494.49 करोड़ रुपये से अधिक की छूट दी गई है।

पात्र आवंटियों के लिए योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। HSVP ने आवंटियों से समय सीमा का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

53 सेक्टरों के प्लॉटधारकों को मिलेगा फायदा

HSVP की प्रशासक वैशाली सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य प्लॉट एन्हांसमेंट से जुड़े लंबित विवादों का सरल, तेज और निष्पक्ष समाधान उपलब्ध कराना है। खास बात यह है कि ऐसे आवंटी भी इस योजना के दायरे में आ सकते हैं, जो पहले लागू की गई योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए थे।

योजना में निर्धारित पात्रता के अनुसार आवासीय प्लॉट, फ्लोर-वाइज पंजीकरण वाले प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग साइट, संस्थागत और औद्योगिक प्लॉट के आवंटी लाभ ले सकते हैं।

प्लॉट आईडी से देख सकेंगे छूट की राशि

पात्र आवंटी अपने प्लॉट आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके HSVP के पोर्टल पर अपने मामले की स्थिति और उन्हें मिलने वाली निर्धारित छूट की जानकारी देख सकते हैं।

योजना का लाभ लेने वाले आवंटियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना लंबित मामला निपटाने का अवसर मिलेगा।Gurugram

31 दिसंबर के बाद हो सकती है कार्रवाई

HSVP Gurugram प्रशासक ने चेतावनी दी कि यदि कोई डिफॉल्टर आवंटी निर्धारित समय सीमा में योजना का लाभ नहीं लेता है, तो लागू नियमों और कानूनी प्रावधानों के तहत संबंधित प्लॉट के दोबारा अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

वैशाली सिंह ने पात्र आवंटियों से अपील की कि वे 31 दिसंबर 2026 की अंतिम तारीख से पहले प्रक्रिया पूरी करें और योजना के तहत उपलब्ध वित्तीय राहत का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles