फतेहाबाद में रोडवेज कर्मी से मारपीट, चक्का जाम से हड़कंप

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो): हिसार में रोडवेज कर्मी से मारपीट के विरोध में फतेहाबाद रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह से बसों का चक्का जाम कर दिया। इसके चलते करीब 190 रोडवेज बसें रूट पर नहीं भेजी जा सकीं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं दूसरी ओर, निजी बस ऑपरेटरों ने जमकर चांदी कूटी और बसों में भारी ओवरलोडिंग देखी गई।

क्या है पूरा मामला?
हिसार में फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुमार के साथ मारपीट की गई। मामला उस समय बिगड़ा जब हरिद्वार से लौट रही रोडवेज बस में सवार कुछ युवाओं ने ढंढूर पुल के नीचे उतरने की जिद की। परिचालक द्वारा मना करने पर युवकों ने अग्रोहा बस स्टॉप पर अपने साथियों के साथ परिचालक पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल परिचालक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

फतेहाबाद में रोडवेज चक्का जाम
रोष स्वरूप, फतेहाबाद डिपो से चलने वाली पहली बस सुबह 3 बजे दिल्ली नहीं भेजी गई। बाद में चंडीगढ़ सहित सभी रूटों पर बसें नहीं चलाई गईं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, चक्का जाम जारी रहेगा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन पूरे हरियाणा में फैलाया जाएगा।

पुलिस कार्रवाई और प्रशासन की प्रतिक्रिया
अग्रोहा पुलिस ने परिचालक कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फतेहाबाद रोडवेज के डीआई शिव दयाल ने बताया कि “बस परिचालक से मारपीट के विरोध में कर्मचारी चक्का जाम पर हैं, जब तक हड़ताल नहीं हटेगी, बस सेवा बहाल नहीं की जा सकती।”

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles