Vinkmag ad

फतेहाबाद में फेसबुक प्रोफाइल क्लोनिंग गैंग पर कार्रवाई, दिल्ली से एक और आरोपी गिरफ्तार

Vinkmag ad

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो): टोहाना पुलिस ने फेसबुक प्रोफाइल क्लोनिंग कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी दिल्ली से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार शर्मा, निवासी न्यू महावीर कॉलोनी, पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थाना शहर टोहाना के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने मंगलवार को बताया कि मूल रूप से संगरूर (पंजाब) के गांव भुलण निवासी तथा वर्तमान में टोहाना के प्रेमनगर में रहने वाले संदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनके एक करीबी रिश्तेदार के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाई। इसके बाद खुद को रिश्तेदार बताकर संदीप से संपर्क किया और विदेश से पैसे भेजने का झांसा दिया। एक कथित वीजा एजेंट के माध्यम से उनसे 35 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

बाद में जब संदीप ने अपने वास्तविक रिश्तेदार से संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर 9 नवंबर 2025 को टोहाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान साइबर सेल और थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुनील कुमार शर्मा की पहचान की और उसे पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Read Previous

गुरुग्राम में कांग्रेस प्रदर्शन से पहले भाजपा कार्यालय के 300 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

Read Next

हरियाणा में 20 करोड़ का राज्य अनुसंधान कोष मंजूर, 90 रिसर्च परियोजनाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular