Home Others दे दे प्यार दे-2 बॉक्स ऑफिस: चौथे दिन कमाई और कांथा का...

दे दे प्यार दे-2 बॉक्स ऑफिस: चौथे दिन कमाई और कांथा का अपडेट

0
दे दे प्यार दे-2 और कांथा फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे-2’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही शानदार शुरुआत कर चुकी है। वीकेंड पर फिल्म ने बेहतरीन कमाई दर्ज की और 2019 में आई पहली किस्त की तरह ही दर्शकों ने इस सीक्वल को भी खूब सराहा है। अब चौथे दिन की कमाई की ताज़ा रिपोर्ट सामने आ गई है। दूसरी तरफ दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ के नए बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी जारी हो चुके हैं।

‘दे दे प्यार दे-2’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सैकनिल्क के रिपोर्ट अनुसार, ‘दे दे प्यार दे-2’ ने अपने पहले सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ और दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकेंड के मुकाबले सोमवार को गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कुल मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

‘कांथा’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘दे दे प्यार दे-2’ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सलमान, समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म ‘कांथा’ भी रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने चौथे दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले यह पहले दिन 4.35 करोड़, दूसरे दिन 5 करोड़ और तीसरे दिन 4.5 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर चुकी है। चार दिनों के बाद ‘कांथा’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 15.50 करोड़ रुपये हो गया है।

इस रिपोर्ट से बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की स्थिति साफ हो गई है। ‘दे दे प्यार दे-2’ ने मजबूत पकड़ बनाई है, जबकि ‘कांथा’ की कमाई अपेक्षाकृत धीमी रही।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version