Home India पंजाब बॉर्डर पर धावा: बीएसएफ ने ड्रोन और हेरोइन पकड़ी

पंजाब बॉर्डर पर धावा: बीएसएफ ने ड्रोन और हेरोइन पकड़ी

0
बीएसएफ ड्रोन बरामद

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने खुफिया सूचना पर आधारित कार्रवाइयों के दौरान ड्रोन, हेरोइन और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद कर एक बार फिर तस्करी नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया है। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार अमृतसर, तरन तारन और फिरोजपुर सेक्टर में अलग-अलग स्थानों से तस्करी की कई कोशिशों को नाकाम किया गया। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार अमृतसर सेक्टर में तैनात जवानों ने निगरानी के दौरान डीजेआई मैविक 3 क्लासिक मॉडल का ड्रोन पकड़ा।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान की ओर से प्रतिबंधित सामग्री भेजने के लिए किया जाता था। इसके बाद तरनतारन जिले में गश्ती कर रही टुकड़ी ने खेतों की ओर संदिग्ध हलचल दिखने पर इलाके को घेरा और तलाशी के दौरान 548 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं, फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाड़ के पास से 5 पैकेटों में कुल 2.649 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पैकेटों पर अक्सर इस्तेमाल होने वाले पाकिस्तान आधारित ड्रग नेटवर्क के पहचान चिह्न पाए गए।

इसी कड़ी में बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में मुक्तियावाला क्षेत्र के पास से 9एमएम के 50 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए। यह आशंका जताई जा रही है कि यह कारतूस किसी तस्करी रूट के माध्यम से भारत के अंदर गैंगस्टरों या तस्करी गिरोहों तक पहुंचाए जाने थे। बीएसएफ ने बताया कि हाल के दिनों में सीमा पर ड्रोन गतिविधियों में वृद्धि हुई है लेकिन जवानों की सतर्कता और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से इन प्रयासों को लगातार नाकाम किया जा रहा है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version