Home Delhi NCR आजादपुर बस टर्मिनल उद्घाटन: दिल्ली में 40 नई ई-बसों की शुरुआत

आजादपुर बस टर्मिनल उद्घाटन: दिल्ली में 40 नई ई-बसों की शुरुआत

0
आजादपुर बस टर्मिनल उद्घाटन

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आजादपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अपग्रेडेड बस टर्मिनल दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित किया। इस कार्यक्रम में 40 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह नया टर्मिनल राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को अधिक तेज, सुरक्षित और पैसेंजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रेखा गुप्ता ने बताया कि यहां से 21 प्रमुख रूटों पर 116 बसें संचालित होंगी। बस पास सेक्शन, बेबी फीडिंग रूम, आधुनिक प्रतीक्षालय और सुरक्षित, कवर्ड वॉक-वे जैसी सुविधाएं यात्रियों के आराम और सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस टर्मिनल को आजादपुर मेट्रो स्टेशन से फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से सीधा कनेक्ट किया गया है, जिससे इंटर-मोडल कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम में 40 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया। दिल्ली सरकार लगातार डीटीसी बेड़े में ई-बसों को शामिल कर रही है ताकि दिल्ली का सार्वजनिक परिवहन अधिक स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल बने और वायु प्रदूषण नियंत्रण के हमारे प्रयास और सशक्त हों।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज सिंह तथा विधायक राज कुमार भाटिया उपस्थित रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version