वर्क वीजा ठगी फतेहाबाद: साइबर पुलिस ने अहमदाबाद से आरोपी पकड़ा

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के फतेहाबाद साइबर थाना पुलिस को साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुजरात के अहमदाबाद से वर्क वीजा फ्रॉड मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वरुण चक्रवर्ती पुत्र अमरीक चक्रवर्ती निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने एक लाख रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

थाना साइबर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक राहुल ने शुक्रवार को बताया कि मॉडल टाउन, फतेहाबाद निवासी भवजीत सिंह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में आरोपित वरुण चक्रवर्ती ने वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता के एक परिचित के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे। आरोपित ने पहले ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से लगभग दो लाख रुपये वसूले। इसके उपरांत, अपने साथी अमरेंद्र पुरी के माध्यम से फतेहाबाद में 18 लाख रुपये नकद भी प्राप्त किए। इस प्रकार कुल 20 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।

आरोपित ने पीड़ित को फर्जी वर्क परमिट दिखाकर गुमराह किया और किस्तों में पैसे लौटाने का झांसा देकर संपर्क बनाए रखा। कुछ समय बाद आरोपित ने संपर्क तोड़ दिया और अपने सभी वादों से मुकर गया। इस संबंध में थाना साइबर फतेहाबाद में 18 सितम्बर 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुजरात में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपित को अहमदाबाद की अदालत में पेश कर राहदारी रिमांड पर फतेहाबाद लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles