बाढ़ पीड़ितो से मिलने शास्त्री पार्क पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राहत कैंपो को लिया जायजा

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितो से मिलने शास्त्री पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहत कैंपो को जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

अरविंद केजरीवाल ने आज निरीक्षण के दौरान कहा कि दिल्ली के तमाम इलाकों में बाढ़ आई है, यमुना नदी के किनारे रहने वाले गरीब लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। लेकिन यहां उन्हें खाना और पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। इनके लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

केजरीवाल ने कहा कि राहत कैंपो में समय पर भोजन नहीं मिल रहा है, पीने के पानी की समस्या है और साथ ही मच्छरों का प्रकोप है लेकिन इसे कम करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि राहत कैंपो में रहने वाले लोगों ने बताया कि टेंट कल ही लगाए गए थे, जबकि पहले से ही बारिश हो रही थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी जानते है कि यह एक प्राकृतिक आपदा है लेकिन लोगों के लिए सभी व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सरकार से अपील की है कि राहत शिविरों में लोगों को सभी सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर जगह जलजमाव है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। समय पर गाद न निकालना, नालों की सफाई समय पर नहीं हुई।

केजरीवाल ने केन्द्र सरकार से देश में बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत प्रदान करने और अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इस समय सभी जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बनें हुए है। इस पर सभी पार्टियों को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाके में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles