सांसद सुभाष बराला ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत का सपना जल्द साकार हो सकता है।
उन्होंने बताया कि 13 से 17 जुलाई तक पूरे हरियाणा में चलाया जा रहा यह विशेष अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
बराला ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से प्रदेशवासियों को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस ऐतिहासिक अवसर के स्वागत में चलाया जा रहा ‘स्वच्छता ही स्वागत’ अभियान केवल स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति समाज की सामूहिक प्रतिबद्धता और स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
