बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल और नेपाल की ऊर्जा, जलस्रोत एवं सिंचाई मंत्रालय की सचिव सरिता दवाड़ी ने की। इससे पहले संयुक्त कार्य समूह (JWG) की बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में 400 केवी गोरखपुर–न्यू बुटवल ट्रांसमिशन लाइन समेत नई ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही, चल रही और प्रस्तावित पनबिजली एवं ट्रांसमिशन परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करने के उपायों पर भी चर्चा हुई।
दोनों देशों ने सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, विद्युत ग्रिड के समन्वित संचालन और नेपाली ऊर्जा विशेषज्ञों के क्षमता विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया। दोनों पक्षों ने विश्वास जताया कि बैठक के निष्कर्ष भविष्य की साझा ऊर्जा परियोजनाओं को नई गति देंगे।
