Home Haryana फरीदाबाद पुलिस ने 11 लाख रुपये के 38 गुमशुदा मोबाइल फोन किए...

फरीदाबाद पुलिस ने 11 लाख रुपये के 38 गुमशुदा मोबाइल फोन किए बरामद, मालिकों को लौटाए

0

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो): एनआईटी जोन की साइबर सेल ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए 11 लाख रुपये से अधिक कीमत के 38 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन मंगलवार को डीसीपी एनआईटी उत्तम ने उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंपे।

लंबे समय से अपने गुम हुए मोबाइल फोन के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए फोन वापस मिलना खुशी का अवसर रहा। मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले नागरिकों ने फरीदाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए एनआईटी जोन की साइबर सेल ने केंद्र सरकार के सीईआरआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण किया। टीम ने मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर, डिजिटल ट्रैकिंग, नेटवर्क संबंधी तकनीकी जानकारी और अन्य आधुनिक संसाधनों की सहायता से मोबाइल फोन की पहचान की।

विभिन्न स्थानों पर मोबाइल फोन की लोकेशन एवं उपयोग संबंधी जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इन्हें बरामद किया।

डीसीपी एनआईटी उत्तम ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर घबराएं नहीं और शिकायत दर्ज कराने में देरी न करें। उन्होंने कहा कि नागरिक तुरंत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और आवश्यक पुलिस प्रक्रिया पूरी करें। समय पर शिकायत दर्ज कराने से मोबाइल फोन को ट्रैक करने, उसे ब्लॉक करने तथा संभावित दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।

फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि वह आमजन की डिजिटल एवं व्यक्तिगत संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी माध्यमों से नागरिकों की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version