Home Others शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 2 लाख 54 हजार रुपए...

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 2 लाख 54 हजार रुपए की ठगी

0
यूपी पुलिस आईजी ठगी मामला नोएडा

नोएडा, वायरल सच (ब्यूरो) : थाना सेक्टर 58 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा कई बार में उनसे 2 लाख 54 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को सुशील कुमार टिक्कू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 62 के गेल अपार्टमेंट में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 14 जुलाई को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उन्होंने उन्हें शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए कहा। उन्हें बताया गया कि शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने पर उन्हें मोटा मुनाफा होगा। आरोपितों ने अपने जाल में फंसाकर अपने ग्रुप से जोड़ा तथा विभिन्न बार में उनसे रकम ट्रांसफर करवा ली। उन्हें एप पर अपनी रकम बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी।

जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो उनसे टैक्स के नाम पर और रकम मांगी गई। जब उन्होंने रकम देने से इनकार किया तो आरोपितों ने उन्हें ग्रुप से बाहर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version