Home Gurugram गुरुग्राम: उल्लावास गांव में बिल्डर की लापरवाही से मकान में आई दरार

गुरुग्राम: उल्लावास गांव में बिल्डर की लापरवाही से मकान में आई दरार

0

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : एक तो भारी बरसात और ऊपर से मकान में दरार आने से उल्लावास गांव के एक परिवार के लिए परेशानी भरा रहा। प्रशासन ने मकानों में दरारें आने की सूचना पर मकानों को खाली करने के आदेश दिए। लोगों को बरसात के बीच घर के बाहर ही रात बितानी पड़ी। परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके घर के पास एमार बिल्डर द्वारा गहरी बेसमेंट की खुदाई की गई है। वहां मिट्टी दरकने से मकानों में दरारें आई हैं।

जानकारी के अनुसार एमार बिल्डर की ओर से उल्लावास गांव में बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शुरू में ही बिल्डर को यह कहा गया कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे। बिल्डर को आरसीसी की दीवार बनाने की बात कही गई थी, जिससे मकानों को नुकसान ना पहुंचे। बिल्डर ने लापरवाही की। बिना आरसीसी की दीवार बनाए ही काम जारी रखा।

अब बरसात के बीच वहां पर मिट्टी ढह गई और साथ वाले मकान में दरारें आ गई। पशुओं को बांधने वाला कमरा एमार की निर्माणाधीन बिल्डिंग की तरफ गिर गया। इस घटना से घर वाले काफी घबरा गए। घटना की सूचना पुलिस व प्रशासन तक पहुंची तो घर को खाली करा दिया गया। ग्रामीणों ने बिल्डर के खिलाफ घंटों तक जाम लगाया। पीडि़त परिवार ने प्रशासन से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version