Home Delhi NCR PM Narendra Modi 17 सितंबर को करेंगे Semicon India 2026 का उद्घाटन

PM Narendra Modi 17 सितंबर को करेंगे Semicon India 2026 का उद्घाटन

0
PM

PM Narendra Modi 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन, 

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): PM Narendra Modi 17 सितंबर को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में सुबह करीब 10 बजे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर PM Narendra Modi उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह आयोजन 17 से 19 सितंबर तक चलेगा और इसकी थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ रखी गई है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए वैश्विक मंच

PM Narendra Modi कार्यालय के अनुसार, सम्मेलन में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य शृंखला से जुड़े वैश्विक एवं भारतीय उद्योगों के साथ नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और विद्यार्थी एक मंच पर जुटेंगे। आयोजन का उद्देश्य भारत में सहयोग, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देना तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए कुशल कार्यबल के विकास को गति देना है।

डिस्प्ले उद्योग और रणनीतिक साझेदारी पर भी चर्चा

सम्मेलन में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के साथ डिस्प्ले उद्योग में तकनीकी प्रगति पर भी समानांतर सत्र आयोजित किए जाएंगे। रणनीतिक साझेदारी और संयुक्त उपक्रमों को बढ़ावा देने के लिए छह देशों की गोलमेज बैठकें होंगी। इसके अलावा महिला नेतृत्व पर केंद्रित विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स’ केंद्र होगा प्रमुख आकर्षण

‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ में सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला के प्रमुख चरणों को एकीकृत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर सामग्री और उपकरण, चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन, उन्नत पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और एकीकृत प्रणालियों तक की पूरी प्रक्रिया शामिल होगी।

इस पूरी यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष ‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स’ वैल्यू चेन अनुभव केंद्र तैयार किया गया है।

52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधियों समेत 600 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। आयोजन के दौरान करीब 50 हजार आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा 400 से अधिक शीर्ष कार्यकारी और 150 से अधिक वक्ता विभिन्न तकनीकी एवं रणनीतिक सत्रों में अपने विचार साझा करेंगे।

छह देशों के विशेष कंट्री पैवेलियन

प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड्स, सिंगापुर और स्वीडन के विशेष कंट्री पैवेलियन बनाए गए हैं। इसके अलावा 12 राज्यों के बूथ, स्टार्टअप पैवेलियन, नवाचार शोकेस, छात्र हैकथॉन और कार्यबल विकास पैवेलियन भी आयोजन का हिस्सा होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version