Home World Abhishek Sharma बने ICC T20 Ranking में नंबर-2 बल्लेबाज

Abhishek Sharma बने ICC T20 Ranking में नंबर-2 बल्लेबाज

0
Abhishek Sharma

Abhishek Sharmaने साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा, 

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज Abhishek Sharma ताजा ने  ICC टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है। वहीं ईशान किशन पहले स्थान पर बरकरार हैं। इसके साथ ही टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-2 स्थानों पर भारतीय बल्लेबाज काबिज हो गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए 121 रन

Abhishek Sharma ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 82 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 39 रन बनाए। इन प्रदर्शनों का असर Abhishek Sharma की रैंकिंग पर पड़ा और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

भारत के तिलक वर्मा भी टॉप-10 में शामिल हैं। वह आठवें स्थान पर हैं। इस तरह टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं। इंग्लैंड के भी तीन बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं।

वरुण चक्रवर्ती टॉप-5 टी-20 गेंदबाजों में

टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने सात स्थान की छलांग लगाते हुए 10वां स्थान हासिल किया है।

अर्शदीप सिंह को भी 11 स्थान का फायदा हुआ है और वह 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अक्षर पटेल छह पायदान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ओली रॉबिन्सन टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने 23 स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रॉबिन्सन ने 21 विकेट लिए थे। उनके खाते में 856 रेटिंग अंक हैं।

रॉबिन्सन 850 से अधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले इंग्लैंड के 16वें गेंदबाज बन गए हैं।

जोश टंग ने भी हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

इंग्लैंड के जोश टंग ने भी टेस्ट रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 19 विकेट लेने वाले टंग 22 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम को फायदा

बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 76 रन बनाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान के सऊद शकील 16वें और शान मसूद 37वें स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के जेमी स्मिथ ने टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-20 में वापसी की है।

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की ओर से ऋषभ पंत सातवें और शुभमन गिल नौवें स्थान पर हैं।

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में मैट रेनशॉ ने 54 स्थान की बड़ी छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 रन की पारी खेलने के बाद वह 68वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं नाथन एलिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके बाद वह पहली बार वनडे गेंदबाजों की टॉप-20 रैंकिंग में शामिल हुए हैं।

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुभमन गिल 801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version