लायन डिस्ट्रिक्ट 321-A-1 अवॉर्ड फंक्शन में सम्मान

गुरुग्राम, वायरल सच (मनप्रीत कौर) : दिल्ली के अगस्त क्रांति मार्ग स्थित पीएचडी चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्री में लायन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ए-1 अवॉर्ड फंक्शन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा अवॉर्ड प्रदान कर समर्पित और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लायंस सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस सम्मान समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ए-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एनके गुप्ता और डीजी कमेटी चेयरपर्सन लायन तेजपाल एस खिल्लों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में लायन अरुणा अभय ओसवाल (इंटरनेशनल डायरेक्टर 2016-18) और श्री संजय कुमार राकेश, एमडी एंड सीईओ, सीएसई, एसपीवी को आमंत्रित किया गया था।

उत्कृष्ट सदस्यों को मिला सम्मान

मुख्य अतिथियों ने डिस्ट्रिक्ट के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही, आयोजन में सहयोग के लिए विशेष आमंत्रित मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार राकेश को धन्यवाद स्वरूप सम्मानित किया गया।

डिस्ट्रिक्ट के ‘फर्स्ट कपल’ को मिला विशेष सम्मान

इस अवसर पर लायन माला गुप्ता और लायन एनके गुप्ता, तथा लायन बलविंदर कौर और तेजपाल एस खिल्लों (डीजी कमेटी चेयरपर्सन कपल) को भी सम्मानित किया गया।

विशिष्ट लायंस सदस्यों को मिला पुरस्कार

सम्मान प्राप्त करने वालों में शामिल रहे:

  • लायन विनय गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी)
  • लायन जयदीप कत्याल (डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ट्रेजर)
  • लायन केके सचदेवा (डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट पीआरओ)
  • लायन जेपी गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर)
  • लायन राकेश कुमार गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट प्रिंसिपल सेक्रेटरी)
  • लायन आरके जग्गी (डिस्ट्रिक्ट चीफ कोऑर्डिनेटर)
  • लायन प्रदीप सहगल, संदीप कुमार (फर्स्ट वीडी इलेक्ट 2025-26)
  • डॉ. प्रतिभा अग्रवाल (सेकंड वीडी इलेक्ट 2025-26)

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की भी रही भागीदारी

सम्मेलन में इन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की उपस्थिति रही:

  • के एम गोयल, एनके गुप्ता, तेजपाल एस खिल्लों
  • अनिल अरोड़ा (2022-23), बीएम शर्मा (2017-18), विजय बुद्धि राजा (2016-17)
  • कुसुम गुप्ता (2013-14), बीबी खरबंदा (2012-13), टीएस अरोड़ा (2011-12)
  • एसके मंढोक (2010-11), वीएस कुकरेजा (2007-08), जेएल महेश्वरी (2006-07)
  • डॉ. जगदीश अग्रवाल (2005-06), राजरानी थापर (2000-01), एमपीएस चड्ढा (1993-94), मलकीत एस जस्सर (2009-10)

रीजन चेयरमैन प्रमोद सलूजा का प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एडवोकेट प्रमोद कुमार सलूजा (रीजन चेयरमैन) को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ए-1 समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराता है।

सेवा का संकल्प: लायंस क्लब इंटरनेशनल

लायंस क्लब इंटरनेशनल बीमार, पीड़ित और असहाय लोगों की सेवा से संबंधित विभिन्न सामुदायिक सेवा परियोजनाओं के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles