Delhi में नियम तोड़ने में कार चालक सबसे आगे, 17.56 लाख चालान जारी

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): Delhi में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में कार चालक सबसे आगे रहे हैं। यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 20 सितंबर 2026 तक कैमरों के माध्यम से कार चालकों के 17,56,160 चालान जारी किए गए। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के 12,42,653 चालान काटे गए।

कैमरों से 38.95 लाख से ज्यादा चालान

इस वर्ष 20 सितंबर तक Delhi में कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन के कुल 38,95,591 चालान जारी किए गए। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 37,34,673 थी। यानी एक साल में कैमरा आधारित चालानों में 1,60,918 की बढ़ोतरी हुई है।

Delhi में वाहनों की श्रेणी के अनुसार कारों के बाद दोपहिया वाहन चालान के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं टैक्सी के 5,22,668, हल्के मालवाहक वाहनों के 1,34,856 और तीन पहिया वाहनों के 80,097 चालान जारी हुए।

AI कैमरों से हो रही निगरानी

Delhi यातायात पुलिस नियमों के उल्लंघन की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), AI आधारित स्मार्ट कैमरे, ओवर स्पीड वायलेशन डिटेक्शन (OSVD) और रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (RLVD) कैमरों का इस्तेमाल कर रही है।

इन तकनीकों के जरिए बिना मौके पर पुलिसकर्मी की मौजूदगी के भी नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। इससे प्रमुख सड़कों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी का दायरा बढ़ा है।Delhi

गलत दिशा में वाहन चलाने पर 417 FIR

सड़क हादसों को रोकने के लिए नई दिल्ली रेंज ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। नई दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम जिले के 11 ट्रैफिक सर्कल में कार्रवाई के दौरान 915 चालान किए गए और नियमों के तहत एफआईआर दर्ज की गईं।

Delhi में इस वर्ष अब तक गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले में 33,005 चालान और 417 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

गलत पार्किंग पर भी कार्रवाई

दक्षिणी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ 19 और 20 सितंबर को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान गलत पार्किंग के 829 चालान किए गए। इनमें 266 ई-चालान और 563 दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक मोबाइल एप के जरिए जारी किए गए।

इसके अलावा 98 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं और आठ वाहनों को क्रेन से टो किया गया।

कैमरों से जारी चालान का आंकड़ा

वाहन बीते वर्ष इस वर्ष
दोपहिया 6,55,969 12,42,653
तीन पहिया 94,009 80,097
ई-रिक्शा 37,233 44,717
भारी मालवाहक वाहन 17,912 25,370
मध्यम श्रेणी के वाहन 7,381 11,853
हल्के मालवाहक वाहन 1,30,107 1,34,856
कार 20,88,123 17,56,160
बस 34,999 29,481
टैक्सी 6,67,273 5,22,668
अन्य वाहन 1,667 47,736

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles