गुरुग्राम: भाजपा प्रदेश कार्यालय में 6 से 22 अगस्त तक रोजाना होगी जनसुनवाई, पदाधिकारियों की ड्यूटी तय

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने संगठन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यालय में नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था शुरू की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में 6 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रतिदिन एक प्रदेश उपाध्यक्ष अथवा प्रदेश मंत्री की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आम नागरिक अपनी सामाजिक, स्थानीय और संगठनात्मक समस्याओं को संबंधित पदाधिकारी के समक्ष रख सकेंगे। भाजपा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करना तथा संगठन और समाज के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना है।

इन पदाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 7 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 8 अगस्त को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 9 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दीपक मंगला, तथा 10 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा जनसुनवाई करेंगे।

इसी क्रम में 11 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, 12 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, 13 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बलियाला, 14 अगस्त को प्रदेश मंत्री मदन चौहान, 15 अगस्त को प्रदेश मंत्री हरविन्द्र कोहली, 16 अगस्त को प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा, 17 अगस्त को प्रदेश मंत्री प्रतिभा सुमन, 18 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, 19 अगस्त को प्रदेश मंत्री नागेन्द्र शर्मा, 20 अगस्त को प्रदेश मंत्री विकास दहिया, 21 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक लक्ष्मण यादव तथा 22 अगस्त को प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई के लिए उपलब्ध रहेंगी।

भाजपा का मानना है कि इस पहल से प्रदेश कार्यालय आने वाले कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने के लिए नियमित मंच मिलेगा तथा संगठन स्तर पर उनके त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles