Home Others बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर उतरी पवन कल्याण की ‘हरि हर...

बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर उतरी पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लू’

0
हरि हर वीर मल्लू ओटीटी पर रिलीज

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ इस साल 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। भव्य सेट, शानदार विज़ुअल्स और दमदार कलाकारों की वजह से इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, लगभग 300 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में वैसा धमाल नहीं मचा पाई, जैसा अनुमान लगाया गया था। रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर से लगभग 116.82 करोड़ रुपये की कमाई की।

बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब फिल्म डिजिटल माध्यम पर अपनी नई पारी शुरू कर चुकी है। ‘हरि हर वीर मल्लू’ को अब दर्शक सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ऐसे में जिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में यह फिल्म मिस कर दी थी, उनके लिए अब घर बैठे इस पीरियड ड्रामा को देखने का सुनहरा मौका है।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, “शहर में एक नया रॉबिनहुड आया है, नाम है ‘हरि हर वीरा मल्लू।'” इस लाइन ने फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। फिल्म की कहानी एक काल्पनिक योद्धा वीरा मल्लू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे जनता का ‘रॉबिनहुड’ कहा जाता है। पवन कल्याण ने इस दमदार किरदार को जीवंत किया है। उनके साथ फिल्म में बॉबी देओल और निधि अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नज़र आते हैं। बॉबी देओल का ग्रे-शेड वाला किरदार फिल्म की खासियत रहा, वहीं निधि अग्रवाल ने अपनी मासूमियत और अभिनय से प्रभावित किया। इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने मिलकर किया है। फिल्म की ओटीटी रिलीज के साथ एक बार फिर से इसे नया जीवन मिलने की उम्मीद है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल दर्शकों के बीच ‘हरि हर वीर मल्लू’ कितना असर छोड़ पाती है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version