Home Delhi NCR बस्तर सांसद ने प्रधानमंत्री काे बस्तर दशहरा में शामिल होने काे दिया...

बस्तर सांसद ने प्रधानमंत्री काे बस्तर दशहरा में शामिल होने काे दिया आमंत्रण

0
बस्तर सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को बस्तर दशहरे में आमंत्रण दिया

जगदलपुर, वायरल सच (ब्यूरो) : बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बुधवार काे अपनी पत्नी चंपा कश्यप व पुत्री क्षमता कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रण दिया। सांसद महेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए बस्तर दशहरे में समय निकालकर शामिल होने का आश्वासन दिया है।

मुलाकात के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और बस्तर में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र ने विगत 11 वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाकर भारत माता के माथे से कलंक मिटाने का साहसिक निर्णय हो या फिर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण कराकर भारत की आध्यात्मिक आत्मा को पुनर्जागृत करने का कार्य, इन ऐतिहासिक कदमों ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है।

सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बस्तर जैसे आदिवासी बहुल, जल-जंगल-जमीन से समृद्ध लेकिन लंबे समय तक नक्सलवाद से पीड़ित क्षेत्र में आज शांति और विकास की नई राह दिखाई दे रही है। माओवादी हिंसा और अशिक्षा जैसी समस्याओं को समाप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं और 2026 तक बस्तर को पूर्ण रूप से नक्सलवाद मुक्त बनाने की ठोस कार्य योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र के कार्यक्रम में स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा बस्तर क्षेत्र का बार-बार उल्लेख किया जाना बस्तर के लिए गर्व का विषय है और इससे यह स्पष्ट होता है कि यह क्षेत्र प्रधानमंत्री के हृदय के कितना निकट है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version