Home Others गुवाहाटी टेस्ट : लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर...

गुवाहाटी टेस्ट : लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 150 रन के पार

0
गुवाहाटी टेस्ट स्कोर दक्षिण अफ्रीका

गुवाहाटी, वायरल सच (ब्यूरो) : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने लंच तक पहली पारी में 55 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल बावुमा 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इस टेस्ट में लंच से पहले चायकाल लिया गया था। यह बदलाव पूर्वोत्तर भारत में टेस्ट के समय को मैनेज करने और खेल को पूरा करने के लिए लिया गया है। यहां अंधेरा जल्दी हो जाता है। इस वजह से यह नियम बनाया गया।

अब तक हुए दो सत्रों के खेल में दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की है। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह के पहले सत्र में केवल एडेन मार्करम का विकेट गवांया। उन्होंने 38 रन बनाए। दूसरे सत्र में रेयान रिकेल्टन 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। बावुमा 36 और स्टब्स 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 70 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन्ने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version