Home Haryana सिरसा: पुलिस ने तीन हेरोइन तस्कारों को किया गिरफ्तार

सिरसा: पुलिस ने तीन हेरोइन तस्कारों को किया गिरफ्तार

0
सिरसा हेरोइन तस्करों की गिरफ्तारी

सिरसा, वायरल सच (ब्यूरो) : स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले में नशा तस्कराें के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए तीन तस्कराें काे काबू किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम नहर पुल रोड़ी पर मौजूद थी । इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 10 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ नीरू पुत्र नायब सिंह व विंद्र सिंह पुत्र तेजा सिहं निवासियान रोड़ी के रुप में हुई है।

सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा सीआईए कालांवाली पुलिस ने गांव कालांवाली क्षेत्र से गुरलाल सिंह पुत्र विचित्र सिंह को करीब छह ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव कालांवाली क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गांव कालांवाली की ओर से एक शख्स पैदल-पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने उसे काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कालांवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version