गूगल बॉय कौटिल्य पंडित को ऑक्सफोर्ड से स्कॉलरशिप

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : गूगल बाॅय कौटिल्य पंडित को 25 लाख की स्काॅलरशिप मिलने और आगे की पढाई के लिए लंदन की आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जाने से पूर्व एशियन इन्स्टीटयूट के डायरेक्टर सुरेश रावल ने कौटिल्य पंडित व उनके पिता सतीश शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कौटिल्य ने कहा कि दिमाग सभी मनुष्यों में एक जैसा होता है बस उसे कहां तक इस्तेमाल करना है वह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है। इस अवसर पर अन्य सामाजिक संस्थाओं की तरफ से राजेन्द्र गर्ग, मुकेश गर्ग, अंकित, वैभव रावल ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। डायरेक्टर सुरेश रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि

कोटिल्य ने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और भारत का नाम रोशन किया है। करनाल जिले के कोहंड गांव के रहने वाले कौटिल्य पंडित, जिन्हे पूरी दुनिया गूगल बाॅय के नाम से जानती है। उन्होंने आगे बताया कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा उनके मस्तिष्क की जांच की गई थी और उनके शोध के अनुसार, कौटिल्य पंडित का आईक्यू 150 था, जो प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आईस्टीन का आईक्यू 160 था। इस मौके पर मोनू, कर्मजीत, राखी, रीटा, खुशी, मुस्कान, रवि आदि मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles