Home Delhi NCR Delhi Hostel: 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे नए हॉस्टल

Delhi Hostel: 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे नए हॉस्टल

0
Delhi

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): Delhi सरकार ने राजधानी में पढ़ने वाले 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य Delhi को शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ छात्रों को सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराना है।

लड़के और लड़कियां दोनों उठा सकेंगे लाभ

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो संदेश में बताया कि प्रस्तावित हॉस्टल लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए होंगे। दिल्ली के किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र इन सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

Delhi सरकार ने हॉस्टल निर्माण से जुड़े विभागों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही उपयुक्त स्थानों की पहचान और हॉस्टल संचालन से जुड़ी नीति का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

छात्रों की सुविधाओं और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Delhi सरकार के मुताबिक इन हॉस्टलों की योजना तैयार करते समय छात्रों की जरूरतों और आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखा जा रहा है। उद्देश्य ऐसे सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले माता-पिता अपने बच्चों को भरोसे के साथ रख सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को रहने और खाने की चिंता से मुक्त माहौल देने पर जोर रहेगा, ताकि वे अपनी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

हॉस्टल के लिए जगहों की पहचान जारी

Delhi सरकार के अनुसार 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल तैयार करने के लिए स्थानों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही योजना को निर्धारित समयसीमा में लागू करने के लिए विशेष नीति तैयार की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सत्य निकेतन हादसे के बाद Delhi सरकार ने अवैध रूप से संचालित हॉस्टलों के खिलाफ बड़ी संख्या में कार्रवाई की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version