अहमदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : 12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की जांच अब एक निर्णायक मोड़ पर आ गई है। हादसे के बाद ब्लैक बॉक्स से सच्चाई निकलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दिल्ली स्थित एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने जांच से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब पूरा मामला अमेरिका की जांच एजेंसी NTSB के पास भेजा जा रहा है।
AI171 ब्लैक बॉक्स जांच में देरी की वजह
AI171 हादसे में 241 यात्रियों और 30 जमीन पर मौजूद लोगों की मौत हो गई थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि एक यात्री जीवित बच गया। हादसे के बाद माना गया था कि विमान के ब्लैक बॉक्स — यानी फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) — में छिपा डेटा असल वजह उजागर करेगा। लेकिन आग और टक्कर की वजह से बॉक्स इतना क्षतिग्रस्त हुआ कि भारत में इसे डिकोड कर पाना संभव नहीं हो रहा।
AAIB ने क्यों छोड़ी जिम्मेदारी?
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में स्थित AAIB की प्रयोगशाला में तकनीक अभी इतनी उन्नत नहीं है कि वह क्षतिग्रस्त ब्लैक बॉक्स से डेटा निकाल सके। यही कारण है कि DGCA ने अब इसे अमेरिका के National Transportation Safety Board (NTSB) भेजने का निर्णय लिया है।
अमेरिका में होगी जांच, लेकिन भारत की निगरानी में
NTSB की लैब वॉशिंगटन में है और वहां डेटा रिकवरी के लिए उच्च स्तर की टेक्नोलॉजी मौजूद है। अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार, हादसे की जांच का अधिकार उसी देश का होता है, जहां दुर्घटना हुई। इसलिए NTSB की यह जांच AAIB की निगरानी में होगी और प्रत्येक स्टेप पर भारत के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
ब्रिटेन भी जांच में जुड़ेगा
इस क्रैश में 53 ब्रिटिश नागरिकों की मौत हुई थी, इसलिए UK की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (AAIB-UK) भी इस अंतरराष्ट्रीय जांच में शामिल की जा रही है।
कितनी देर में सामने आएगा सच?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ब्लैक बॉक्स से चिप और सर्किट बोर्ड को सही तरीके से अलग किया गया तो डेटा रिकवरी में 2 दिन से लेकर कई महीने तक का समय लग सकता है। इस जांच में ध्यान दिया जा रहा है कि:
- फ्यूल सप्लाई सामान्य थी या फेल्योर हुआ?
- क्या विंग्स के फ्लैप खुले थे?
- इंजन की परफॉर्मेंस कैसी थी?
- कॉकपिट में कोई अलर्ट था या सिस्टम
‘एक गवाह’ सब बता सकता है
जांच अधिकारियों का मानना है कि ब्लैक बॉक्स इस क्रैश का ‘एक गवाह’ है, जो उड़ान के आखिरी 17 सेकंड में हुई हर चीज़ को उजागर कर सकता है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

