Gurugram: UK कंपनियों के लिए हरियाणा में निवेश के नए अवसर

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): हरियाणा और यूके के बीच व्यापार, निवेश, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है। ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त (चंडीगढ़) अल्बा स्मेरिग्लियो ने कहा कि भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) दोनों पक्षों के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है।

वे सोमवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित हरियाणा-यूके CETA ट्रेड ब्रिज—अनलॉकिंग ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज फॉर हरियाणा कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम का आयोजन यूके हाई कमीशन के सहयोग से किया गया।

CETA से व्यापार और निवेश को मिल सकती है नई रफ्तार

Gurugramअल्बा स्मेरिग्लियो ने कहा कि CETA की वास्तविक सफलता नई व्यापारिक साझेदारियों, निवेश, कारोबार के विस्तार और रोजगार के अवसरों से आंकी जाएगी।

उन्होंने हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और यूके की विशेषज्ञता को एक-दूसरे का पूरक बताया। उनके अनुसार हरियाणा के विनिर्माण, कृषि, तकनीक और सेवा क्षेत्र तथा यूके की नवाचार, उन्नत विनिर्माण, वित्तीय सेवाओं, शिक्षा और अनुसंधान संबंधी विशेषज्ञता मिलकर दोनों क्षेत्रों के लिए नए अवसर तैयार कर सकती है।

Gurugram, मानेसर समेत औद्योगिक केंद्रों से बढ़ेंगे अवसर

ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त ने कहा कि Gurugram, मानेसर, फरीदाबाद और पानीपत जैसे औद्योगिक केंद्र हरियाणा को यूके के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की मजबूत संभावनाएं देते हैं।

CETA के जरिए हरियाणा के मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और टेक्सटाइल उद्योगों को यूके के बाजार में विस्तार का अवसर मिल सकता है। वहीं यूके की कंपनियों के लिए हरियाणा में निवेश और स्थानीय साझेदारियों के नए रास्ते खुल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यूके सरकार हरियाणा सरकार के साथ-साथ उद्योग जगत, शिक्षण संस्थानों और कारोबारियों के साथ मिलकर व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में देखी आधुनिक तकनीक

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में हरियाणा और यूके के बीच व्यापार एवं औद्योगिक सहयोग बढ़ाने तथा वैश्विक बाजार में नए अवसर तलाशने से संबंधित उत्पाद और तकनीकें प्रदर्शित की गई थीं।

मुख्यमंत्री ने हांसी स्थित खांडेवाला के कृषि उत्पाद, टेलीकॉम क्षेत्र की कंपनी रेडियो डिजाइन के उपकरणों तथा रेंज रोवर, टाटा और महिंद्रा के कमर्शियल एवं घरेलू इलेक्ट्रिक वाहनों की जानकारी ली। इसके अलावा जेसीबी के प्रदर्शित उत्पादों और आधुनिक तकनीक को भी देखा।Gurugram

विदेश सहयोग विभाग का लोगो लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग का आधिकारिक लोगो भी लॉन्च किया। आयोजन को हरियाणा और यूके के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles