युवा अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान

रतिया, वायरल सच (सुनील कुमार) : युवा अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी द्वारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत दूसरे चरण में अध्यक्ष डा पीयूष अरोड़ा के नेतृत्व में सदस्यों ने शहर की कृष्णा कालोनी स्थित पार्क में पौधे लगाकर शुरूआत की व इस मौके पर कालोनीवासी अश्वनी मोंगा, संजय कुमार, मनोज कक्कड़, हरीश आनंद सहित कालोनीवासियो के सहयोग से पौधारोपण किया गया।

इस मौके पर जानकारी देते हुए कोआर्डिनेटर हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए सोसाइटी द्वारा पुनः पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है व इस दौरान शहर की कृष्णा कालोनी स्थित कालोनीवासियो के सहयोग से पार्क में फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और इस तरह से शहर व गाँव को भी कवर किया जाएगा जहां पर पौधों की आवश्यकता और उनकी संभाल हो सके।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी प्रथम चरण में सोसायटी सदस्यों के द्वारा पौधारोपण किया गया था जिसमें काफी पौधे लगाए गए थे। वहीं इस दौरान कालोनीवासियो ने पौधों की सांझ संभाल द्वारा सहयोग की भी बात की। इस मौके पर मोहन चिलाना, रणजीत सिंह ग्रोवर, प्रेम सेठी, सतीश अरोड़ा, मनीश कक्कड़, इशान नागपाल, कुमार सचदेवा, सुरेश कुमार,आरूष ग्रोवर, करण कुमार सहित सदस्य मौजूद रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles