गुरुग्राम के पटौदी में दूषित पानी से मिलेगी राहत, 1.19 करोड़ की नई पेयजल पाइपलाइन योजना को मंजूरी

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): पटौदी क्षेत्र के सिधरावली गांव में वर्षों से चली आ रही दूषित पेयजल की समस्या जल्द समाप्त होने की उम्मीद है। सरकार ने गांव में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दे दी है। बुधवार को बाबा भजलेराम मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने नारियल फोड़कर इस योजना का शुभारंभ किया।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव की पेयजल पाइपलाइन करीब 50 वर्ष पुरानी हो चुकी थी। पाइपलाइन के जर्जर होने और बार-बार लीकेज होने के कारण पेयजल दूषित हो जाता था, जिससे लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार पुरानी पाइपलाइन को बदलने की मांग कर रहे थे।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए 1.19 करोड़ रुपये की लागत से लगभग छह किलोमीटर लंबी नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की योजना स्वीकृत की है। नई पाइपलाइन के निर्माण के बाद गांव में स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर गांव की सरपंच पूनम देवी ने योजना को स्वीकृति दिलाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक बिमला चौधरी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल छिल्लर, सामाजिक कार्यकर्ता विकास यादव, रिंकू पंच, अभय सिंह पंच, सुनील पंच, जयनारायण, श्रीपाल, बिल्लू, इंद्रपाल और मोहन लाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles