Home Others विवाहिता का कुर्सी पर मिला शव, ससुरालियाें पर हत्या का आराेप

विवाहिता का कुर्सी पर मिला शव, ससुरालियाें पर हत्या का आराेप

0
फिरोजाबाद में विवाहिता का शव कुर्सी पर मिला

फिरोजाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : जिले में थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक महिला का शव संदिग्धावस्था में कुर्सी पर मिला है। उसके गले पर निशान है। मृतका ने दो वर्ष पूर्व लव मैरिज की थी। मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

क्षेत्राधिकारी टूंडला अमरीश कुमार ने बताया कि थाना टूंडला क्षेत्र के गांव बसई निवासी सपना (30) पत्नी सोनू कुशवाह का शव आज सुबह कुर्सी पर मिला। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना मिलते ही थानेदार अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है। इस जानकारी के मिलते ही मृतका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए है, उन्हाेंने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए भाई संजय सिंह ने बहनाेई सोनू और उसके परिवार पर मारपीट तथा हत्या का आरोप लगाया है।

सीओ ने बताया कि भाई संजय सिंह का कहना कि उसकी बहन दलित जाति से थी तथा उसने दो वर्ष पूर्व सोनू कुशवाह से लव मैरिज की थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से जांच की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से मामले की गहनता से पुलिस जांच कर रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version