Home India मौसम अलर्ट : उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भूस्खलन की चेतावनी

मौसम अलर्ट : उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भूस्खलन की चेतावनी

0
भूस्खलन अलर्ट उत्तराखंड

देहरादून, वायरल सच (ब्यूरो) : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में आज और कल भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने और तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संबंधित विभागों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रहने और लगातार निगरानी करने को कहा गया है। पर्यटक स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश की स्थिति में पर्यटकों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पर भी रोक लगाने के निर्देश हैं। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक्स पर लिखा कि भारत सरकार के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग द्वारा 7 जुलाई को टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए भूस्खलन की उच्च सम्भावना की चेतावनी जारी की गई है।

साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी से भारी वर्षा की सम्भावना जताई है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने कहा कि उक्त चेतावनियों के दृष्टिगत 7 और 8 जुलाई को रूद्रप्रयाग जनपद (विशेषकर केदारनाथ यात्रा मार्ग) में सतर्कता बरते की अपील की जाती है।

भू-धंसाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर बनास के पास भारी भू-धंसाव के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यहां वाहनों की आवाजाही बंद है। बीआरओ और पीडब्ल्यूडी ने सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग के पास भूस्खलन का मलबा आने से बाधित हो रहा है।

सीमा सड़क संगठन मलबा हटाकर यात्रियों को बदरीनाथ की ओर रवाना कर रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार के साथ ही कई जगह भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version