Home Others तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों ने बाबा महाकाल के किए...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, बोले– “श्रावण सोमवार पर यह सबसे बड़ा सौभाग्य”

0
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए

उज्जैन, वायरल सच (ब्यूरो) : सावन मास के दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पवित्र दिन पर लोकप्रिय हिंदी टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचे कलाकारों में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह, डॉ. हाथी (निर्मल सोनी), नट्टू काका (किरण भट्ट) और बागा (तन्मय विकड़िया) प्रमुख रूप से शामिल थे। इन सभी कलाकारों ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और बाद में परिसर में स्थापित वीआर दर्शन का अनुभव भी लिया।

कलाकारों ने कही दिल छू लेने वाली बातें
मंदिर दर्शन के बाद कलाकारों ने कहा कि,

“सावन के पवित्र सोमवार पर बाबा महाकाल के दर्शन होना हमारे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यहां आकर एक अद्भुत आत्मिक शांति मिलती है। वीआर दर्शन देखकर ऐसा लगा जैसे हम भस्म आरती के समय साक्षात वहीं खड़े हों।”

सभी कलाकारों ने महाकाल मंदिर की व्यवस्था, सुरक्षा और तकनीकी सुविधाओं की जमकर सराहना की।

काल भैरव मंदिर भी पहुंचे कलाकार
महाकाल के दर्शन के बाद कलाकारों ने काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन किए और उज्जैन की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन का वातावरण बेहद पवित्र और ऊर्जा से भरपूर है, जो हर श्रद्धालु के मन को छू जाता है।

सावन सोमवार: आस्था का जनसैलाब

  • महाकाल मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे भस्म आरती के साथ खोले गए।
  • हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर के दर्शन किए।
  • प्रशासन द्वारा चलायमान दर्शन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें बिना अनुमति वाले श्रद्धालु भी श्रद्धा भाव से सम्मिलित हो गए।
  • दोपहर 12 बजे तक करीब 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और यह संख्या दिनभर बढ़ती रही।

महाकाल की नगर सवारी आज शाम
आज शाम 4 बजे बाबा महाकाल नगर भ्रमण (सवारी यात्रा) पर निकलेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे और बाबा की सवारी में भाग लेंगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version