Home Others अज़लान शाह कप भारत: न्यूज़ीलैंड पर 3-2 की रोमांचक जीत

अज़लान शाह कप भारत: न्यूज़ीलैंड पर 3-2 की रोमांचक जीत

0
सुल्तान अज़लान शाह कप भारत न्यूजीलैंड हॉकी मैच

इपोह (मलेशिया), वायरल सच (ब्यूरो) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अज़लान शाह कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को 3-2 से शिकस्त दी। गुरुवार को इपोह स्थित सुल्तान अज़लान शाह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत की ओर से अमित रोहिदास (4’), संजय (32’) और सेल्वम कार्ती (54’) ने गोल दागे, जबकि न्यूज़ीलैंड के लिए दोनों गोल जॉर्ज बेकर (42’, 48’) ने किए।

मैच की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने किसी भी मौके को गोल में तब्दील नहीं होने दिया। चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे अमित रोहिदास ने शानदार ड्रैग-फ्लिक के साथ गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहला क्वार्टर इसी स्कोर के साथ समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर में न्यूज़ीलैंड ने बराबरी की पूरी कोशिश की और पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें गोल नहीं करने दिया। भारत हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बनाए रखने में सफल रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने तेज शुरुआत करते हुए कप्तान संजय (32’) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद न्यूज़ीलैंड ने लगातार दबाव बनाया और कई पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए, लेकिन भारतीय गोलकीपर पवन ने बेहतरीन बचाव किए। हालांकि 42वें मिनट में जॉर्ज बेकर ने गोल दागकर अंतर 2-1 कर दिया।

अंतिम क्वार्टर में न्यूज़ीलैंड ने वापसी जारी रखते हुए 48वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर पर जॉर्ज बेकर ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। लेकिन भारत ने तुरंत जवाब दिया और 54वें मिनट में अभिषेक के पास पर सेल्वम कार्ती ने शानदार फिनिश करते हुए भारत को 3-2 की बढ़त दिलाई। भारत को एक पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला, लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं किया जा सका।

आखिरी मिनटों में भारत ने मजबूती से बचाव करते हुए मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

भारत अब अपना अगला मुकाबला 29 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे (IST) कनाडा के खिलाफ खेलेगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version