सिरसा: छह नशा तस्कर गिरफ्तार, 84 ग्राम हेरोइन बरामद

सिरसा, वायरल सच (ब्यूरो): सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 84 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।

शहर थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि सीआईए सिरसा की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सिरसा के सरकारी अस्पताल के नजदीक पुलिस को एक स्कार्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान स्कार्पियो से 68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गाड़ी में सवार चार युवकों की पहचान सिरसा जिला निवासी कुनाल, दीपक, शिवा और रोहित के रूप में हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव रघुआना क्षेत्र से एक युवक को 9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिरसा जिला निवासी हुशनप्रीत के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, सीआईए कालांवाली पुलिस ने गांव कालांवाली क्षेत्र से आरोपी स्वराज सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कालांवाली थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles