Home Others लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक नीचे, निफ्टी 26,105...

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक नीचे, निफ्टी 26,105 पर

0
लाल निशान पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्‍ली, वायरल सच (ब्यूरो) : शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ लाल निशन पर खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट का सिलसिला जारी है।

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 242.53 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 85,390.15 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 86.50 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 26,105.65 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट का रुख है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 44 शेयर नीचे हैं। एनएसई के सभी सेक्टरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में है।

उल्‍लेखनीय है कि कल गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 446.21 अंक उछलकर 85,632.68 के स्‍तर पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी 139.50 अंक की बढ़त के साथ 26,192.15 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version