Home Others सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, फैंस का दिल जीता

सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, फैंस का दिल जीता

0
फिल्म कुली में रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े सितारों की फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में से एक है सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’। रजनीकांत ने अपनी दमदार अदाकारी से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज़ के दूसरे हफ्ते में भी ‘कुली’ करोड़ों की कमाई कर रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कुली’ ने अपनी रिलीज़ के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 260.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ‘कुली’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में 479 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इस मेगा बजट फिल्म की लागत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

‘कुली’ में रजनीकांत के साथ नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज और रचिता राम जैसे सितारों ने भी अहम भूमिकाए निभाई हैं। इसके अलावा आमिर खान और पूजा हेगड़े फिल्म में कैमियो करते नजर आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘कैथी’, ‘विक्रम’ और ‘मास्टर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक लोकेश कनगराज ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। ‘कुली’ की सफलता के बाद सुपरस्टार रजनीकांत अब अपनी अगली फिल्म ‘जेलर 2’ की तैयारी में जुटने वाले हैं, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version