Home Delhi NCR Putin ने PM मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, भारत-रूस संबंध

Putin ने PM मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, भारत-रूस संबंध

0

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। रूसी राष्ट्रपति का संदेश 17 सितंबर को जारी किया गया।

पुतिन ने मोदी के साथ साझा की पुरानी तस्वीर

Putin के संदेश को रूसी दूतावास ने साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत में गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर व्यापक प्रतिष्ठा प्राप्त है। पुतिन ने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मोदी के व्यक्तिगत योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

हालिया भारत यात्रा का भी किया जिक्र

रूसी राष्ट्रपति ने अपनी हालिया नई दिल्ली यात्रा के दौरान मिले स्वागत और आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को सार्थक, स्पष्ट और उत्पादक बताया तथा द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आगे भी रचनात्मक सहयोग जारी रखने की बात कही।

Putin की यह यात्रा 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। मोदी और पुतिन ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत भी की थी।

नेतन्याहू ने भी दी जन्मदिन की बधाई

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत-इजराइल संबंधों को आगे और मजबूत किया जाएगा।

अर्जेंटीना के राजदूत ने भी दी शुभकामनाएं

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसीनो ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अर्जेंटीना की सरकार एवं जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर कई देशों के नेताओं और राजनयिक प्रतिनिधियों की ओर से शुभकामना संदेश सामने आए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version