Home India प्रधानमंत्री मोदी से मिले नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस, भारत को ग्लोबल...

प्रधानमंत्री मोदी से मिले नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस, भारत को ग्लोबल कंटेंट हब बनाने पर हुई चर्चा

0

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेटफ्लिक्स के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (को-सीईओ) टेड सारंडोस से मुलाकात कर भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत में नेटफ्लिक्स के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि भारत की कहानी कहने की समृद्ध परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा देश को वैश्विक स्तर पर कंटेंट निर्माण का प्रमुख केंद्र बना सकती है।

प्रधानमंत्री ने लिखा, “टेड सारंडोस से मिलकर खुशी हुई। भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत में कहानी कहने की समृद्ध परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा का असाधारण भंडार है। इसका लाभ उठाकर सामग्री निर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में देश की स्थिति को और मजबूत किया जा सकता है।”

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नेटफ्लिक्स इंडिया की पोस्ट भी साझा की। पोस्ट में कहा गया कि भारत में नेटफ्लिक्स के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है और को-सीईओ टेड सारंडोस का प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात रही। दोनों ने भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साझा विजन पर चर्चा की।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस दौरान ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव’ की भी घोषणा की। यह पहल भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) और राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम (NFDC) के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। इसका उद्देश्य स्किल डेवलपमेंट और एजुकेशन पार्टनरशिप के माध्यम से भारत की अगली पीढ़ी के क्रिएटिव टैलेंट को तैयार करना और उन्हें वैश्विक अवसर उपलब्ध कराना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version