Home Others प्रशांत किशोर राहुल गांधी पर बरसे, लालू यादव का विरोध करने की...

प्रशांत किशोर राहुल गांधी पर बरसे, लालू यादव का विरोध करने की दी चुनौती

0
प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर बयान

मुजफ्फरपुर, वायरल सच (ब्यूरो) : जनसुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीधे शब्दों में चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल में वास्तव में हिम्मत है, तो वे लालू प्रसाद यादव द्वारा आंबेडकर की तस्वीर का अपमान करने की खुलकर आलोचना करें। पीके ने सवाल उठाया कि हर मंच से ‘डरो मत’ का नारा देने वाले राहुल आखिर लालू से क्यों डरते हैं?

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार में कांग्रेस अब सिर्फ राजद की सहयोगी पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि पहले लालू का झंडा ढोते थे, अब तेजस्वी का ढो रहे हैं। उन्होंने ओपन चैलेंज दिया कि अगर राहुल गांधी में आत्मबल है, तो कांग्रेस को राजद से अलग कर बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं।

तेलंगाना और नीतीश कुमार पर भी बोला हमला


पीके ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कभी तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर सवाल नहीं उठाया, जिन्होंने बिहारवासियों का अपमान किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत पर भी सवाल खड़े किए और जदयू नेताओं से कहा कि अगर नीतीश पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो उनके खिलाफ मानहानि का केस करें।

अशोक चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप


प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी, उनकी सांसद बेटी शांभवी चौधरी और दामाद सायन कुणाल को परिवारवाद के प्रतीक बताते हुए दलित राजनीति का मज़ाक उड़ाने का आरोप लगाया। साथ ही कुढ़नी में बच्ची से दुष्कर्म और इलाज में लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफे की मांग की।

जनसुराज की चुनावी रणनीति


उन्होंने कहा कि जनसुराज 2025 विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उम्मीदवार जनता तय करेगी। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, डॉ. ए.के. दास समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version