Home Delhi NCR PM Awas Yojana की दूसरी किस्त जल्द: 4 हजार लाभार्थियों के खाते...

PM Awas Yojana की दूसरी किस्त जल्द: 4 हजार लाभार्थियों के खाते में आएगी रकम

0

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): PM Awas Yojana के करीब 4 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त मिलने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। शासन स्तर पर दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री जल्द ही एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में धनराशि ट्रांसफर कर सकते हैं।

छह माह से अधिक समय पहले मुख्यमंत्री ने PM Awas Yojana के लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजी थी। इसके बाद कई परिवारों ने आवास निर्माण शुरू किया, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण कुछ आवासों का निर्माण अधूरा पड़ा है। दूसरी किस्त जारी होने के बाद इन निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

योजना के तहत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में कुल ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाती है। दूसरी किस्त जारी करने से पहले निर्माण की प्रगति, जीओ टैग समेत जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

तीन साल बाद डूडा को मिला स्थाई अधिकारी

करीब तीन साल तक स्थाई अधिकारी नहीं होने के कारण डूडा का काम प्रभारी अधिकारी के भरोसे चल रहा था। कुछ दिन पहले परियोजना अधिकारी राहुल चौहान के कार्यभार संभालने के बाद लंबित कार्यों को गति मिलने की बात सामने आई है। कई शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ी है।

तहसीलों में जांच के लिए लंबित आवेदनों को लेकर एसडीएम और ईओ को पत्राचार किया गया है। परियोजना अधिकारी के अनुसार, जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त भेजी जा सकती है। इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिलने और अधूरे मकानों का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version