Home Others बॉक्स ऑफिस पर ‘परम सुंदरी’ की कमाई में बड़ी गिरावट

बॉक्स ऑफिस पर ‘परम सुंदरी’ की कमाई में बड़ी गिरावट

0
परम सुंदरी पोस्टर

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर उतरी थी। पहली बार साथ आई इस नई जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज़ देखने को मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। शुरुआती तीन दिनों तक फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, मगर चौथे दिन इसके कलेक्शन में तेज गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं, चौथे दिन ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘परम सुंदरी’ ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी सोमवार को 3.50 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 9.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह चार दिनों में ‘परम सुंदरी’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.25 करोड़ रुपये हो गया है।

‘परम सुंदरी’ का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है, जिन्हें अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ से पहचान मिली थी। इस रोमांटिक कॉमेडी को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ रेन्जी पणिक्कर, सिद्धार्थ शंकर, मनजोत सिंह, संजय कपूर और इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। कहानी का केंद्रबिंदु सिद्धार्थ और जाह्नवी की प्रेमकहानी है, जिसके इर्द-गिर्द पूरी फिल्म बुनी गई है। जानकारी के अनुसार, ‘परम सुंदरी’ को बनाने में करीब 45 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version