भारी बारिश से पंचकूला में पुल बहा, चार दिन में दूसरी घटना

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : भारी बारिश के चलते सोमवार को हरियाणा के पंचकूला जिले के खडूनी गांव में बना पुल बह गया। चार दिन में यह दूसरी घटना है जब बारिश के कारण पंचकूला जिले में पुल बहा है। इससे पहले गांव खटौली में भी बारिश के कारण एक पुल बह गया था। पुल बहने से ग्रामीणों का अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है। खडूनी के अलावा गांव छामला में भी नाले पर बना पुल पानी में डूब गया है।

इस बीच सोमवार को मोरनी-पंचकूला मार्ग पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से बच गई। दरअसल, बारिश के चलते पहाड़ की मिट्टी खिसककर सडक़ पर आ गई थी। इससे सडक़ पर कीचड़ जमा हो गया। इसी वजह से बस फिसलकर गहरी खाई की तरफ जाने लगी। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया। ये बस मोरनी से सुबह साढ़े दस बजे के करीब पंचकूला आ रही थी। इस बस में 20 से 25 यात्री सवार थे।

पंचकूला जिला उपायुक्त ने जिला वासियों को अपील की है कि वह जिले के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में जाने से पहले सडक़ की स्थिति की जानकारी अवश्य लें, इसके बाद ही यात्रा करें। आपात स्थिति में होने पर फ्लड कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए 0172-2562135 नंबर जारी किया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles