पलवल में STF की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 277 ग्राम हेरोइन व विदेशी पिस्टल बरामद

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो): गुरुग्राम स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की सेंट्रल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 277 ग्राम हेरोइन, 12 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स, मेड इन चाइना पिस्टल, दो मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एसटीएफ के जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि उटावड़ थाना क्षेत्र के मलाई गांव के पास एक बदमाश मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धन सिंह उर्फ काजू, निवासी ग्राहम पट्टी, होडल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 277 ग्राम हेरोइन, 12 ग्राम एमडीएमए, मेड इन चाइना पिस्टल, दो मैगजीन तथा छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जनवरी 2025 में शहर थाना पलवल में दर्ज एक मामले में फरार होने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उटावड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ और अवैध हथियार कहां से लाए गए थे तथा इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles