Home Uncategorized मुंबई से लौटे मजदूर ने की आत्महत्या | गांव में पसरा मातम

मुंबई से लौटे मजदूर ने की आत्महत्या | गांव में पसरा मातम

0
मजदूर की आत्महत्या

हमीरपुर, वायरल सच (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिमौली गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मुंबई में मजदूरी करने वाले 34 वर्षीय शिवनारायण निषाद ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार शिवनारायण करीब पंद्रह दिन पहले ही मुंबई से घर लौटे थे। वह लंबे समय से पेट दर्द से परेशान चल रहे थे।

परिवार का कहना है कि इसी दर्द से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक के बड़े भाई ने भी पुलिस को दिए बयान में पेट दर्द को ही आत्महत्या का कारण बताया है। शिवनारायण अपने पीछे पत्नी सुनीता और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के लोग इस घटना से गमगीन हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि शिवनारायण मेहनतकश और सरल स्वभाव के इंसान थे, लेकिन बीमारी की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। अब परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि फांसी लगाने के कारणों की जानकारी नहीं हुई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version