प्रधानमंत्री मोदी से मिले मिस्र के विदेश मंत्री, रणनीतिक साझेदारी पर हुई वार्ता

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : भारत-मिस्र रणनीतिक वार्ता के लिए दिल्ली आए मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा शांति समझौते में मिस्र की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी का आभार जताया और आशा व्यक्त की कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी। विदेश मंत्री अब्देलत्ती ने प्रधानमंत्री को उनकी यात्रा के दौरान आयोजित होने वाली पहली भारत-मिस्र सामरिक वार्ता के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. अब्देलती से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती का स्वागत करते हुए मुझे प्रसन्नता हुई। गाजा शांति समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति सिसी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। भारत-मिस्र रणनीतिक साझेदारी हमारे लोगों, हमारे साझा क्षेत्र और मानवता के लाभ के लिए निरंतर मज़बूत होती जा रही है।”

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles