Home Others मिराय सीक्वल 2025: मेकर्स ने किया ‘जैथरया’ टाइटल का ऐलान

मिराय सीक्वल 2025: मेकर्स ने किया ‘जैथरया’ टाइटल का ऐलान

0
मिराय पार्ट 2

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : अभिनेता तेजा सज्जा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिराय’ आखिरकार 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के साथ ही मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि दूसरी किस्त के टाइटल से भी अब पर्दा उठ चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिराय’ के अंत में मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान भी कर दिया है। अगली किस्त का नाम होगा ‘मिराय: जैथरया’, जो सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस बार राणा दग्गुबाती फिल्म में दमदार खलनायक के रूप में नजर आएंगे। मेकर्स ने उनके किरदार की झलक भी दिखा दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार है और करीब 20 प्रतिशत शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

तेजा सज्जा के साथ ‘मिराय’ में मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जयराम, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तनजा केलर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। वहीं, हिंदी बेल्ट में फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने संभाली है, जिससे इसे ज्यादा स्क्रीन और व्यापक दर्शक वर्ग मिलने की संभावना है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version