Home Others मेट्रो… इन दिनों’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन का प्रदर्शन, क्या वीकेंड...

मेट्रो… इन दिनों’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन का प्रदर्शन, क्या वीकेंड में आएगा उछाल?

0
metro news

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ आखिरकार शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस मल्टी-स्टारर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हालांकि फिल्म में फातिमा सना शेख, अली फज़ल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर जैसे कई दमदार कलाकार हैं, लेकिन पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ है कि फिल्म को ओपनिंग में खास फायदा नहीं मिला है। रोमांस और इमोशंस से भरपूर यह म्यूज़िकल ड्रामा एक साथ कई कहानियों को पर्दे पर बुनने की कोशिश करता है, मगर बड़े नामों के बावजूद, शुरुआती आंकड़े उम्मीद से कम नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है।

‘मेट्रो… इन दिनों’ की पहले दिन की कमाईबॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘मेट्रो… इन दिनों’ ने रिलीज़ के पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का अनुमानित बजट 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में पहले दिन की कमाई को औसत ही माना जा रहा है। कई सितारों से सजी और अनुराग बसु जैसे अनुभवी निर्देशक की यह रोमांटिक म्यूज़िकल फिल्म दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाने की कोशिश करती है, लेकिन ओपनिंग कलेक्शन उम्मीद से कुछ कम रहा। अब सभी की नजरें वीकेंड पर टिकी हैं, अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा, तो फिल्म को उछाल मिल सकता है।

‘मेट्रो… इन दिनों’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन निराशाजनक रहा। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से सिर्फ 50-60 लाख रुपये ही जुटाए, जो बेहद कम है। समीक्षकों और दर्शकों दोनों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ यह देखना अहम होगा कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में कितनी कमाई करती है। इससे पहले रिलीज हुई ‘सितारे जमीन पर’ और ‘मां’ के अलावा फिलहाल कोई और बड़ी बॉलीवुड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। इसलिए ‘मेट्रो… इन दिनों’ के वीकेंड पर शुक्रवार से ज्यादा कमाई करने की संभावना है। आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है, जबकि काजोल की फिल्म ‘मां’ को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए हैं। ‘मेट्रो इन दिनो’ इन दोनों फिल्मों को टक्कर दे रही है।

‘मेट्रो… इन दिनों’ फिल्म ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ (2007) का सीक्वल है। अगर दोनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन की तुलना करें तो ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ ने पहले दिन 87 लाख रुपए कमाए थे। उस समय फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.31 करोड़ रुपए था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version